फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर कचहरी में अधिवक्ताओं की बैठक

मेरठ कचहरी स्थित नानक चंद सभागार में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग को लेकर हाईकोर्ट बेंच संघर्ष समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे और मेरठ में हाईकोर्ट बेंच स्थापित किए जाने की मांग को दोहराया गया। बैठक के दौरान अधिवक्ताओं ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों को न्याय के लिए इलाहाबाद तक लंबी दूरी तय करनी पड़ती है, जिससे समय और धन दोनों की हानि होती है। उन्होंने कहा कि मेरठ में हाईकोर्ट बेंच स्थापित होने से क्षेत्र के लाखों लोगों को राहत मिलेगी। अधिवक्ताओं ने सरकार से जल्द निर्णय लेने की मांग करते हुए कहा कि जब तक मेरठ में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। बैठक में संघर्ष समिति के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें