लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के किदवई नगर इस्लामाबाद में सोमवार देर रात कपड़ा कारोबारी इकबाल के मकान में आग लग गई। एक ही परिवार के छह लोगों की जलकर और धुएं से दम घुटने पर मौत हो गई। देर रात ही अस्पताल के बाहर जनप्रतिनिधियों और आम जनता की भीड़ जुट गई थी। वहीं सिवालखास विधायक गुलाम मोहम्मद ने मौके पर आकर पीड़ितों से मुलाकात की।