फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: जैन मिलन महिला शक्ति ने म्यूजिकल तंबोला से मचाया धमाल

जैन मिलन महिला शक्ति की जुलाई माह की सभा का आयोजन जैन धर्मशाला में किया गया। शुभारंभ महावीर प्रार्थना से हुआ। सभा का संचालन संरक्षिका पूनम जैन, अध्यक्ष उमंग जैन और मंत्री दिव्या जैन ने मिलकर किया। जुलाई माह के जन्मदिन उपहार शाखा की ओर से दिए गए। साथ ही मानसून पर म्यूजिकल तंबोला व अन्य खेल मंत्री दिव्या जैन द्वारा खिलाए गए। सभी जीतने वाले सदस्यों को पुरस्कृत किया गया। अध्यक्ष उमंग जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया। अरिहंत जय जय की स्तुति से सभा का समापन हुआ। कार्यक्रम में पूनम, राखी, दिव्या, संतोष, करुणा, बबीता, मनीषा, अंजू, नूतन, सुनीता, अल्पना आदि सभी सदस्यों का सहयोग रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें