प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेरठ में आयोजित रैली में शामिल होकर सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करने पर भाजपा नेत्री की फेसबुक पोस्ट पर एक युवक ने आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। पुलिस में शिकायत की बात कहने पर आरोपी ने व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी गांव नाहली निवासी दुष्यंत ठाकुर की तलाश शुरू कर दी है।