शास्त्रीनगर डी ब्लॉक नाले के पास बनी झुग्गी झोपड़ी में शॉर्ट सर्किट होने से भयंकर आग लग गई। उसमें रखा सभी सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि जिस वक्त आग लग रही थी, उस समय एक बुजुर्ग महिला मोनिया कश्यप घर पर थीं, जिन्हें समय रहते बाहर निकाल लिया। सूचना मिलते ही नौचंदी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।