मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट में व्यापारियों को नोटिस देने की कार्रवाई शुरू हो गई है। आवास विकास परिषद की सात टीमें मौके पर पहुंचीं और भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। शुक्रवार सुबह आवास विकास परिषद की सात अलग-अलग टीमों ने सेंट्रल मार्केट क्षेत्र में पहुंचकर कार्रवाई शुरू की। सबसे पहले आरटीओ रोड क्षेत्र की कई दुकानों को नोटिस दिए गए। कार्रवाई के दौरान विरोध की आशंका को देखते हुए सेक्टर-2 में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन की इस कार्रवाई के चलते बाजार क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है।