मेरठ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर सरस्वती लोक में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने सहभागिता की, वहीं विभिन्न स्कूलों से आए विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए साध्वी रजनी ने सनातन संस्कृति, सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति और मूल्यों को आगे बढ़ाने में ऐसे आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका है। कार्यक्रम के दौरान मंच पर कपिल अग्रवाल, अरविंद ओझा, निवेश वशिष्ठ और प्रदीप अग्रवाल मौजूद रहे। सम्मेलन में वक्ताओं ने संघ के कार्यों, विचारधारा और सामाजिक योगदान पर भी विस्तार से चर्चा की।