गंगानगर स्थित आईआईएमटी विवि में रविवार को हुए ज्योतिष शास्त्र सम्मेलन में देशभर से ज्योतिष के विद्वान जुटे। मुख्य अतिथि निरंजनी अखाड़ा, हरिद्वार के अध्यक्ष आचार्य महामंलेश्वर गुरुदेव कैलाशानन्द जी महाराज का पुष्प वर्षा से भव्य स्वागत किया गया। यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति योगेश मोहन गुप्ता ने उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मनित किया। दीप प्रज्ज्वलन के बाद कार्यक्रम शुरू हुआ। वेद, ज्योतिष विद्या, आज के बदलते दौर में ज्योति विद्या की जरूरत और स्थिति पर विस्तार से चर्चा हुई। सम्मेलन में हिमाचल, उत्तराखंड, राजस्थान, मध्यप्रदेश, बिहार, उत्तर प्रदेश के अनेक जिलों से ज्योतिष जुटे।