मेरठ। कांवड़ यात्रा 2026 को सकुशल और सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस विभाग की ओर से भी पूरी तैयारी कर ली गई है। बुधवार को कांवड़ यात्रा के लिए 8 नई यूपी-112 मोटरसाइकिल मिली हैं। जिनको एसएसपी अविनाश पांडे और एसपी देहात ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान 50 से अधिक मोटरसाइकिलों की रैली को ही हरी झंडी दिखाई गई। इस मोटरसाइकिल कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी तरह की आपात स्थिति में मौके पर पहुंचकर क्विक रिस्पांस देंगी।