फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: महताब सिनेमा के पास कूड़े का अंबार, दुर्गंध और धुएं से लोग परेशान

मेरठ शहर में महताब सिनेमा के पास खाली पड़ी भूमि पर कूड़े के ढेर स्थानीय लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गए हैं। क्षेत्र में फैली गंदगी और उठ रही दुर्गंध के कारण आसपास के लोगों का जीना दूभर हो गया है। लोगों का कहना है कि दिनभर उठने वाली बदबू से सांस लेना तक मुश्किल हो जाता है। मंदिर के पास रहने वाले साहिल ने बताया कि यह कूड़े का ढेर सेना की भूमि पर लगा है। कई बार सफाई कराने के बाद भी यहां दोबारा कूड़ा जमा हो जाता है। मछली मार्केट से निकलने वाला कचरा भी यहीं डाल दिया जाता है, जिससे पूरे इलाके में तेज दुर्गंध फैलती रहती है। लोगों का आरोप है कि कूड़ा प्रबंधन में भारी लापरवाही बरती जा रही है, जिससे बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है। विधायक आवास से मात्र 20 मीटर दूर कूड़ा यह डंपिंग प्वाइंट सिवालखास से रालोद विधायक गुलाम मोहम्मद के आवास से करीब 20 मीटर की दूरी पर स्थित है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि जब जनप्रतिनिधि के घर के पास ही सफाई व्यवस्था का यह हाल है तो आम इलाकों की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। स्थानीय निवासी जुनैद ने बताया कि कई बार कूड़े के ढेर में आग भी लग जाती है, जिससे धुआं और बदबू पूरे इलाके में फैल जाती है और लोगों का दम घुटने लगता है। वहीं शंकर समेत अन्य लोगों ने प्रशासन से जल्द समस्या का समाधान कराने की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें