फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: गंगा के जलस्तर में फिर बढ़ोतरी, भीमगौड़ा और बिजनौर बैराज से बढ़ा डिस्चार्ज

हस्तिनापुर में गंगा के जलस्तर में गुरुवार दोपहर एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई। दोपहर 2:00 बजे जारी अपडेट के अनुसार भीमगौड़ा बैराज पर गेज 293.00 मीटर और डिस्चार्ज 1,57,089 क्यूसेक दर्ज किया गया। वहीं बिजनौर बैराज पर गेज 219.10 मीटर तथा डिस्चार्ज 1,66,941 क्यूसेक रिकॉर्ड किया गया। इस बदलाव से साफ है कि गंगा में पानी की आवक फिर तेज हुई है। प्रशासन और सिंचाई विभाग लगातार जलस्तर पर नजर बनाए हुए हैं। गंगा किनारे के निचले इलाकों और खादर क्षेत्र के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें