फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: बिजली बंबा बाईपास पर भीषण जाम, 5 किलोमीटर तक वाहनों की कतार, डेढ़ घंटे से फंसे वाहन

मेरठ की लाइफ लाइन कहे जाने वाले बिजली बंबा बाईपास पर मंगलवार को करीब 5 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। बताया जा रहा है कि डेढ़ घंटे से अधिक समय से लोग जाम में फंसे हुए हैं। हालात ऐसे हो गए कि कई वाहन चालकों को मजबूरी में बीच रास्ते से ही वापस लौटना पड़ा। जाम के चलते लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिली और इस दौरान आपसी नोकझोंक की घटनाएं भी सामने आईं। जाम में फंसे लोगों का कहना है कि रेलवे फाटक के दोनों ओर करीब 4-4 किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है। इतना ही नहीं, गांव बाजोट से निकलने वाले मार्ग पर भी वाहन जाम में फंसे हुए हैं, जिससे ग्रामीण इलाकों का संपर्क भी प्रभावित हुआ है। सबसे बड़ी परेशानी यह है कि जाम खुलवाने के लिए बाईपास पर पुलिस या ट्रैफिक कर्मियों की मौजूदगी नहीं दिख रही, जिससे हालात और बिगड़ते जा रहे हैं। ठंड के मौसम में जहां लोग ठिठुर रहे हैं, वहीं जाम में फंसे लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा है। वाहन चालकों और यात्रियों ने प्रशासन से जल्द हस्तक्षेप कर जाम खुलवाने की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें