शर्ट पर पेन चलाने पर छात्रों के बीच में विवाद हो गया। छात्र ने दूसरे छात्र की बेरहमी से पिटाई कर दी। इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मवाना थाना इलाके के किसान इंटर कॉलेज का मामला बताया जा रहा है। पुलिस ने पीड़ित छात्र की तहरीर पर साथी छात्र और उसके भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।