मेरठ के सरधना क्षेत्र में लगातार तीन दिनों से बिजली संकट से जूझ रहे किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज किसानों ने गोटका बिजलीघर पहुंचकर प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि लगातार शिकायतों के बावजूद बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं किया गया। आक्रोशित किसानों ने विरोध स्वरूप जूनियर इंजीनियर (जेई) को बिजलीघर में बंधक बना लिया। किसानों का कहना है कि बिजली कटौती के कारण फसलों की सिंचाई प्रभावित हो रही है और उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। मौके पर स्थिति को संभालने के प्रयास किए जा रहे हैं।