सरधना नगर पालिका क्षेत्र के मोहल्ला छावनी में डेयरी संचालकों की लापरवाही किसानों पर भारी पड़ रही है। नवाबगढ़ी से नंगला रोड तक संचालित डेयरियों से गोबर, मूत्र और गंदा पानी सरधना माइनर में बहाए जाने के कारण माइनर पूरी तरह चोक हो गया। गोबर से अटे माइनर के ओवरफ्लो होने से गोबरयुक्त गंदा पानी आसपास के खेतों में भर गया, जिससे दर्जनों किसानों की गन्ने व अन्य फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गईं।