फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: परीक्षा परिणाम घोषित, बच्चों को किया सम्मानित

Mohd Mustakim Updated Fri, 03 Apr 2026 11:50 AM IST

दौराला स्थित रुहासा गांव के प्राथमिक विद्यालय नंबर-1 में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर विद्यार्थियों को रिपोर्ट कार्ड वितरित किए गए। उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कक्षा 5 में अक्षित प्रथम, तनिष द्वितीय, शिवा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 4 में फबिया, सिद्धा, अना, कक्षा 3 में नबीहा, वर्षा, परिधि, कक्षा 2 में अनिका, माही, अलका ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि केपी जाटव ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाध्यापिका अनिता तोमर ने कहा कि निरंतर परिश्रम और अनुशासन से ही सफलता की कुंजी है। इस दौरान शिक्षिका पूनम, मोनिका, फरहम, देवेंद्र, अंजू, मंजू, उषा, जुबेदा, राकेश, जोगिन्द्री, सरला, कांति, उमंग आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें