मेरठ के हस्तिनापुर में क्षेत्र के मुख्य मार्ग नए गांव से मखदुमपुर तक का पीडब्ल्यूडी विभाग चौड़ीकरण कारण किया जा रहा है। जिसमें सड़क किनारे खड़े विद्युत खंबे अड़चन बन रहे हैं। विद्युत विभाग की लापरवाही से सड़क लगाए गए खंभे सड़क चौड़ीकरण के बीच में आ रहे हैं, जिससे अब उन्हें हटाने की लंबी प्रक्रिया विद्युत विभाग को करनी पड़ेगी। ऐसे में सड़क का चौड़ीकरण कार्य प्रभावित हो सकता है।