अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया का मवाना में रविवार को स्वागत किया गया। नगर में रोड शो निकाला गया। बस स्टैंड पुलिस चौकी से खुली जीप में सवार होकर तोगड़िया गार्डन सिटी मंडप पहुंचे। मवाना वासियों ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। रोड शो के दौरान दीपक धमीजा के साथ पंजाबी समाज के लोगों ने डॉ. तोगड़िया को हनुमान जी की प्रतिमा भेंट की और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।