फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: एमपीएस फॉर गर्ल्स में अनुशासन समिति का गठन, सेना अधिकारी ने दिया सफलता का मंत्र

मेरठ के वेस्ट एंड रोड स्थित एमपीएस फॉर गर्ल्स में सोमवार को अनुशासन समिति का गठन किया गया। इस अवसर पर सेना के अधिकारी होपेंदर ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि पुनीत कथूरिया विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि होपेंदर ठाकुर ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता हासिल करने के लिए अनुशासन बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि अनुशासित जीवन शैली अपनाकर ही व्यक्ति अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है। इस मौके पर स्कूल की ऋचा शर्मा ने सभी छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन का पालन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं में उत्साह देखा गया और विद्यालय में सकारात्मक माहौल बना रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें