मेरठ विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों की समस्याओं के समाधान को सुगम बनाने की बजाय और जटिल कर दिया है। प्रतियोगी परीक्षाओं और प्रवेश प्रक्रिया में हिस्सा लेने की तैयारी कर रहे हजारों छात्र अपनी मार्कशीट अपडेट या प्राप्त करने के लिए महीनों से परेशान हैं।