गांव जडोदा थाना किठौर के जाटव समाज के लोगों ने तहसीलदार मवाना निरंकार सिंह को ज्ञापन दिया। कहा कि ग्राम समाज की कुएं की जमीन पर शिव मंदिर का निर्माण कराना चाहते हैं। दूसरे समुदाय के लोग इसका विरोध कर रहे हैं। तहसीलदार से उचित कार्रवाई कर मंदिर बनवाने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में अरविन्द कुमार, धर्मपाल, धर्मराज, अरुण कुमार, सीता राम, रिषीपाल, भीम सिंह, जीते राम, सुंदर पाल, अनुज कुमार, मनोज, वेदप्रकाश कुमार आदि मौजूद थे।