फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: मेरठ में 12वीं की छात्रा की हत्या, पिता और सौतेली मां गिरफ्तार

Dimple Sirohi Updated Thu, 28 May 2026 11:21 AM IST

मेरठ में 12वीं की छात्रा खुशी की हत्या की घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। पुलिस जांच में सामने आया है कि छात्रा की हत्या उसके पिता और सौतेली मां ने मिलकर की। आरोप है कि दोनों ने रात में सोते समय तकिये से मुंह दबाकर छात्रा की जान ले ली। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और पूछताछ के दौरान मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। मामले को लेकर इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है तथा सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें