मेरठ में बुधवार शाम सर छोटू राम इंजीनियरिंग कॉलेज के एपीजी अब्दुल कलाम हॉस्टल में दरवाजा खटखटाने को लेकर दो छात्र गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच लात-घूंसे चले, जिसमें दो छात्र घायल हो गए। घटना में सहारनपुर निवासी बीटेक तृतीय वर्ष के छात्र हर्ष पवार और अक्षय कंबोज घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। घायलों का आरोप है कि हॉस्टल के छात्र हर्ष ठाकुर और हर्ष ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनके साथ मारपीट की। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।