फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: 14 मार्च को मुजफ्फरनगर महापंचायत में उठेगा सेंट्रल मार्केट का मुद्दा

किसान मजदूर संगठन की ओर से 14 तारीख को मुजफ्फरनगर में महापंचायत आयोजित की जाएगी, जिसमें मेरठ के सेंट्रल मार्केट का मुद्दा भी उठाया जाएगा। संगठन के महानगर अध्यक्ष विजय राघव ने कहा कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूरन सिंह के खिलाफ मुजफ्फरनगर में फर्जी मुकदमा दर्ज किया गया है। इसको लेकर संगठन में रोष है और इसी विषय पर चर्चा के लिए महापंचायत बुलाई गई है। उन्होंने कहा कि महापंचायत में किसानों और मजदूरों से जुड़े मुद्दों के साथ-साथ मेरठ के सेंट्रल मार्केट का मामला भी प्रमुखता से उठाया जाएगा। विजय राघव ने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक नेता खुद को सरकार से भी ऊपर समझ रहे हैं और उनकी गतिविधियों से सरकार की छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो संगठन की ओर से बड़े आंदोलन की तैयारी की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें