जयपुर और गोंडा के बाद अब मेरठ में एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) का कार्य करने वाले बीएलओ मोहित चौधरी (25) निवासी मुरलीपुर ने जहर खाकर जान देने का प्रयास किया। गंभीर हालत में उन्हें गढ़ रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोप है कि बूथ पर गणना प्रपत्र जमा न करने पर सुपरवाइजर बार-बार फोन कर निलंबित करने की धमकी दे रहे थे।