भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने एसएसपी ऑफिस का घेराव करते हुए जमकर हंगामा किया। शिकायती पत्र लेकर पहुंचे भीम आर्मी जिला उपाध्यक्ष आदेश राज ने रिठानी चौकी के दरोगा पर अभद्रता करने का आरोप लगाया। उपाध्यक्ष ने आरोप लगाते हुए बताया कि वो परतापुर थाने में एक मामले की शिकायत लेकर पहुंचे थे, जहां से थाना प्रभारी ने उनको रिठानी चौकी भेज दिया। आरोप है कि चौकी पर तैनात दरोगा विकास सिंह ने उनके साथ अभद्रता की, जिसका विरोध करने पर मारपीट की। इस दौरान एसएसपी ऑफिस पहुंचे भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन होश में आओ के नारे भी लगाए।