फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: सरधना तहसील में समाधान दिवस, डीएम वी.के. सिंह सख्त, बोले-शिकायतों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

सरधना तहसील सरधना में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह ने की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का समयसीमा के भीतर गुणवत्तापरक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। समाधान दिवस में कुल 41 शिकायतें/प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से चार का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया, जबकि शेष के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह ने कहा कि आमजन की शिकायतों का त्वरित निस्तारण प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। अधिकारी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। समाधान दिवस में चकरोड पर अवैध कब्जा हटवाने, भूमि की पैमाइश, पेंशन से संबंधित प्रकरण, पुलिस, राजस्व, समाज कल्याण, विकास विभाग एवं चकबंदी विभाग से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें