मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के सिंघावली गांव में दूसरे समुदाय के असामाजिक तत्वों ने बड़े मंदिर के पास लगे डॉ. भीमराव अंबेडकर के बोर्ड पर रविवार देर रात गंदा कर दिया। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने बोर्ड पर गुटखा लगा देखा तो हंगामा कर दिया। सूचना पर कंकरखेड़ा, पल्लवपुरम व टीपी नगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों को जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।