स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर एक शाम देश के शहीदों के नाम से हम खयाल फाउंडेशन के तत्वाधान में कवि सम्मेलन व मुशायरा का आयोजन किया गया। इरशाद बेताब के संयोजन और हाजी आदिल चौधरी (मेरठ महानगर अध्यक्ष समाजवादी पार्टी) के संरक्षण में कार्यक्रम हुआ। शुभारंभ मेरठ बार एसोसिएशन के महामंत्री परवेज़ आलम ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि मेरठ बार एसोसिएशन मेरठ के अध्यक्ष अनुज शर्मा रहे, जिन्होंने देश की एकजुटता पर व्याख्यान दिया। कार्यक्रम में इसरार अली एडवोकेट, सुशील जैन एडवोकेट, राघव शर्मा एडवोकेट, शेर जमा खान एडवोकेट आदि उपस्थित रहे