नोएडा सेक्टर-150 में खुले नाले में गिरकर इंजीनियर युवराज मेहता की मौत का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि मेरठ में भी ऐसा ही दर्दनाक हादसा सामने आ गया। मेरठ कैंट बोर्ड की लापरवाही के चलते एक ई-रिक्शा चालक की जान चली गई। खुले नाले पर सुरक्षा दीवार न होने से ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई। नोएडा हादसे जैसी इस घटना ने प्रशासनिक लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।