फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: शहीद एसटीएफ इंस्पेक्टर सुनील कुमार के घर पहुंचे एडीजी, परिजनों को दी बधाई

मेरठ में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एडीजी भानु भास्कर मवाना रोड स्थित मसूरी गांव में शहीद एसटीएफ इंस्पेक्टर सुनील कुमार के आवास पर पहुंचे। सुनील कुमार को मरणोपरांत वीरता पुरस्कार और कीर्ति चक्र मिलने पर उन्होंने परिजनों को बधाई दी। एडीजी ने उनकी पत्नी मुनेश देवी, बेटे मनजीत और बेटी नेहा को बुके और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। पिता को मरणोपरांत वीरता पुरस्कार मिलने पर परिजन भावुक हो गए। बेटे मनजीत ने बताया कि वीरता पुरस्कार आगामी समारोह में प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह भी पुलिस में भर्ती होकर अपने पिता की तरह ईमानदारी और लगन से काम करना चाहते हैं और परिवार को गौरवान्वित करना चाहते हैं। एनकाउंटर पर बेटे ने कही ये बात मनजीत ने कहा कि जब भी कोई एनकाउंटर होता है तो विपक्ष उसे फर्जी बताकर लोगों को गुमराह करने का प्रयास करता है। उन्होंने कहा कि जब ऐसे एनकाउंटर में कोई पुलिसकर्मी शहीद होता है, तब उसके परिवार पर क्या गुजरती है, यह परिवार ही जानता है। इस दौरान एसटीएफ एसपी बृजेश कुमार सिंह, एसपी राजेश कुमार सिंह, सीओ सदर देहात सुधीर सिंह और इंचौली थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें