फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: अनाधिकृत तरीके से ड्रोन उड़ाने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई, उड़ने वाले खिलौनों पर भी प्रतिबंध

डिंपल सिरोही Updated Wed, 30 Jul 2025 12:34 PM IST

मेरठ में उत्तर प्रदेश के कई जिलों के गांवों में रात को उड़ने वाले ड्रोन एक पहेली बन गए हैं। हालांकि सरकार ने इस इस बात को साफ कर दिया था कि ड्रोन से मैपिंग का काम किया जा रहा है, लेकिन मैपिंग के कार्य के अलावा भी ड्रोन उड़ाने की खबर सामने आ रही थी। पुलिस अब इस मामले में सख्त हो गई है। लगातार उड़ रहीं अफवाहों के बाद डीआईजी रेंज कलानिधि नैथानी ने साफ कर दिया है कि अनाधिकृत तरीके से ड्रोन उड़ाने वालों और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि हर थाने पर ड्रोन रजिस्टर बनेगा और ड्रोन धारकों को सूचीबद्ध किया जायेगा। इसके अलावा रात में ड्रोन उड़ाने वालों के साथ-साथ हवा में उड़ने वाले खिलौनों पर भी प्रतिबंध रहेगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें