रेलवे रोड स्थित जैन बोर्डिंग हाउस में पुष्प वर्षा योग समिति की ओर से चल रहे धार्मिक कार्यक्रम में रविवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। आचार्य सौरभ सागर जी महाराज के सानिध्य में चल रहे कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने उनके प्रवचन सुने। महाराज ने धर्म, संयम, सदाचार और आत्मशुद्धि के महत्व पर प्रकाश डालते हुए श्रद्धालुओं को जीवन में अच्छे विचारों और संस्कारों को अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि मनुष्य को अपने कर्मों पर ध्यान देते हुए अहिंसा और सत्य के मार्ग पर आगे बढ़ना चाहिए।