लावड़ में मीठेपुर गांव निवासी ग्रामीणों ने बुधवार को चौकी पहुंचकर हंगामा किया और एक युवक पर कई आरोप लगाते हुए तीन तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी, लेकिन आरोपी घर पर नहीं मिला। पीड़ित आरिफ ने तहरीर देते हुए बताया कि मंगलवार सुबह गांव का ही एक युवक जबरन उसके घर में घुस आया और फायरिंग की। युवक ने पिस्टल के बल पर दंपती से मारपीट की और चार लाख की फिरौती मांगी। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। ग्रामीण रिहान ने तहरीर में बताया कि वह फेरी करने जा रहा था, तभी युवक ने उसे अपने घर के सामने रोका और थैले में गांजा रख दिया और थैले से गांजा निकाल कर वीडियो बनाने लगा। पीड़ित ने विरोध किया तो उसके साथ भी मारपीट करते हुए पां…