मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के रिठानी स्थित विधुत उपकेंद्र की आवासीय कॉलोनी में बने लाइनमैन के मकान का सामान चोरी कर ऑटो में ले जा रहे एक चोर को सिक्योरिटी गार्ड ने पकड़ लिया इसके बाद बिजली कर्मियों ने उसकी जमकर पिटाई की और पुलिस को सौंप दिया। रिठानी उपकेंद्र में बनी आवासीय कॉलोनी में लाइनमैन कुलदीप सैनी के मकान को चोरों ने निशाना बनाकर फ्रिज, कूलर, फोल्डिंग, पंखा, रसोई के बर्तन, पानी के मग, बाल्टी, कमरे मे रखे कपडे, जूते, रसोई में रखा राशन का सामान, प्याज,टमाटर, हरिमिर्च सहित सभी सामान चोरी कर ऑटो मे भर लिया और जाने की तैयारी करने लगे कुछ चोर निकलने वाले रास्ते की निगरानी पर खड़े हो गए जबकि एक चोर ऑटो लेकर बाहर की ओर चल दिया। गेट पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड देवेंद्र ने आवासीय कॉलोनी की ओर से ऑटो को आता देखा तो चौंक गया और शोर मचा कर ओटो को रोकने का प्रयास किया जिसे देखकर चोर ने ऑटो की गति बढ़ा दी। शोर सुनकर अन्य बिजली कर्मचारियो ने ऑटो चालक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की सूचना पर पहुंची पुलिस ने चोर को हिरासत मे ले लिया।