फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: दौराला में बीपी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

मेरठ के दौराला में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दौराला की एनसीडी और आरबीएसके टीम ए के तत्वावधान में शुक्रवार को भराला स्थित बीपी इंटर कॉलेज में तंबाकू नियंत्रण जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। चित्रकला प्रतियोगिता में वंशिका ने प्रथम, इंसा ने द्वितीय, मोनिका तृतीय स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि दौराला भाजपा मंडल अध्यक्ष मनिंदर विहान रहे। उन्होंने तंबाकू सेवन के स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दी और सभी को जागरूक करने की शपथ दिलाई। इस दौरान डॉ. सरला शर्मा, डॉ. मोनिका यादव, डॉ. नेहा, डॉ. सारंग चौहान, दिनेश, कपिल, सहदेव सिंह, पवनवीर, रमेश कुमार, मंजू, शशि रानी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें