फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: शिलान्यास से पूर्व हवन यज्ञ के साथ निकाली भव्य कलश यात्रा, 151 कुंडलीय महायज्ञ के साथ कल होगा कार्यक्रम

हस्तिनापुर कस्बे के सैफपुर मार्ग पर सर्वदा जयते सेवा न्यास द्वारा बाल गुरुकुल एवं आयुर्वेदिक चिकित्सालय के शिलान्यास कार्यक्रम 7 से 9 नवंबर तक आयोजित किया जा रहा है इसके उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार को वैदिक न्यास परिवार द्वारा भव्य रूप से शोभायात्रा निकाली गई शोभायात्रा में सैकड़ो महिलाएं सिर पर कलश लेकर चल रही थी। इस अवसर पर गुरुकुल की छात्राएं हवन यज्ञ के साथ शोभा यात्रा में शामिल हुई वैदिक मित्रों के साथ शोभायात्रा माहौल को भक्ति में बना रही थी। सनातन धर्म के भजनों के साथ शोभा यात्रा आकर्षण का केंद्र बनी रही वहीं शोभा यात्रा में नारी सशक्तिकरण की झलक भी दिखाई दी जिसमें छात्राएं जुड़े कराटे और लाठी डंडों का रोचक प्रदर्शन कर रही थी। शोभा यात्रा कस्बे के उधम सिंह चौक से शुरू हुई और सर्वदा जाते न्यास सेवा स्थल पर जाकर संपन्न हुई जहां पर आयोजित हवन यज्ञ में सैकड़ो श्रद्धालुओं ने शामिल होकर धर्म लाभ अर्जित किया। गुरुकुल में शिक्षा के साथ बच्चों को दिए जाएंगे संस्कार कस्बे के सर्वदा जयते सेवा न्यास स्थल पर संस्थापक निदेशक आचार्य रश्मि आर्या ने बताया कि 7 से 9 नवंबर तक कार्यक्रम होने जा रहा है। इसमें एक आयुर्वेदिक चिकित्सालय और बाल गुरुकुल का शिलान्यास भी किया जाएगा। हस्तिनापुर क्षेत्र में होने वाला यह पहला कार्यक्रम है इसमें 151 कुंडिया यज्ञ होगा। गुरुकुल में बच्चों के रहने के लिए हॉस्टल की सुविधा होगी और यहां बच्चों को भारतीय सनातन, अध्यात्म, योग के साथ-साथ आधुनिक शिक्षा दी जाएगी। संस्कृत, हिंदी, अंग्रेजी सहित दुनिया की पांच भाषाओं का ज्ञान बच्चों को दिया जाएगा। यहां शिक्षा के साथ-साथ बच्चों को संस्कार भी दिए जाएंगे। यह कार्यक्रम पूर्ण रूपेण सामाजिक एवं धार्मिक है। कार्यक्रम में मौजूद विपेन्द्र सुधा ने कहा कि वैदिक पद्धति के आधार पर कार्यक्रम पूर्ण रूप से भव्य बनाया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें