फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: 3 माह से वेतन नहीं मिलने पर मवाना पीएचसी के संविदा कर्मियों का विरोध, काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन

Dimple Sirohi Updated Mon, 18 May 2026 04:28 PM IST

मेरठ के मवाना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) मवाना पर पिछले तीन माह से वेतन न मिलने के विरोध में संविदा कर्मचारियों ने काली पट्टियाँ बांधकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द उनका वेतन भुगतान नहीं किया गया तो वे हड़ताल करने को मजबूर होंगे। स्वास्थ्य केंद्र पर संविदा पर कार्यरत डॉक्टर, नर्स, आशा कार्यकर्ता, ड्राइवर, सफाईकर्मी और अन्य सहायक स्टाफ ने ड्यूटी के दौरान काली पट्टियाँ बांधकर विरोध जताया। कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से वेतन न मिलने के कारण आर्थिक परेशानियां बढ़ गई हैं। डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि वेतन न मिलने के कारण परिवार का खर्च चलाना भी मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारी पूरी ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं, लेकिन बिना वेतन के काम करना कठिन होता जा रहा है। उन्होंने बताया कि आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का करीब सात महीने, संविदा कर्मचारियों का ढाई महीने और स्वास्थ्य विभाग में आउटसोर्स गाड़ियों से जुड़े कर्मचारियों का लगभग नौ महीने से वेतन रुका हुआ है। स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. अरुण कुमार ने बताया कि कर्मचारियों की शिकायतों को जिला प्रशासन और संबंधित विभाग को भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि वेतन जारी कराने के लिए विभाग से अनुरोध किया गया है और जल्द समाधान की उम्मीद है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें