मेरठ। लायंस क्लब मेरठ केसरी द्वारा नववर्ष 2026 का स्वागत बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ 22-बी में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ क्लब अध्यक्ष लायन दिव्यांशु गोयल द्वारा सभा में उपस्थित सभी सदस्यों को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई देकर किया गया। इसके पश्चात कार्यक्रम का सफल संचालन लायन दिव्यांशु गोयल एवं प्रियांशी गोयल द्वारा किया गया, जिसमें विभिन्न प्रकार के मनोरंजक खेलों का आयोजन कर सभी सदस्यों को भरपूर आनंद एवं मस्ती का अवसर प्रदान किया गया।