डीजे सारजन और रावण कांवड़ में घमासान के आसार हैं। आज दोपहर को डीजे सारजन शिवाया टोल प्लाजा से निकला तो पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। पुलिस ने टोल पर पहुंचकर डीजे बंद कराया। वहीं डीजे रावण भी आज मेरठ पहुंच जाएगा। यहां दोनों ही डीजे के बीच प्रतिस्पर्धा होगी। हरिद्वार से मुजफ्फरनगर के खतौली तक दोनों ग्रुप के युवाओं के बीच हाथापाई हो चुकी है। उनकी प्रतिस्पर्धा को देखते हुए पुलिस भी सतर्क हो गई है।