कांवड़ यात्रा 2026 को लेकर मेरठ रेंज पुलिस ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। यात्रा मार्गों की निगरानी 3000 आईपी कैमरों, हजारों सीसीटीवी, 100 ड्रोन, 19 वॉच टावर और 30 वॉचिंग वॉल्स के जरिए की जाएगी। डीआईजी कलानिधि नैथानी ने कहा कि माहौल बिगाड़ने या सोशल मीडिया पर भ्रामक वीडियो फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही प्रमुख शिवालयों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।