मेरठ में आईटीआई परिसर में होने वाले सनातन संस्कृति जागरण कार्यक्रम को लेकर बुधवार को जीमखाना मैदान से कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा में भाग लिया। कलश यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए कार्यक्रम स्थल की ओर रवाना हुई। श्रद्धालु महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर भक्ति भाव के साथ यात्रा में भाग लिया और सनातन संस्कृति के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। यात्रा के दौरान भजन-कीर्तन और जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। आयोजन से जुड़े लोगों ने बताया कि सनातन संस्कृति जागरण कार्यक्रम के माध्यम से समाज में धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।