मेरठ। बागपत रोड चंद्रलोक कॉलोनी पार्क में आयोजित भागवत कथा में विष्णु भगवान के पांचवे अवतार भगवान वामन की कथा सुनाते हुए आचार्य जनार्दन तिवारी ने कहा कि वामन का संदेश यह है कि कभी भी भगवत काज करना हो तो छोटा बनकर करो, अच्छा काम छोटा बनकर करो। बड़ा बनकर कभी काज सफल नहीं होता। इससे भगवान की मंगलमयी कृपा बरसती है।