मेरठ के लावड़ धाम खाटू श्याम मंदिर में सात दिवसीय अग्नि तपस्या पूर्ण होने पर शुक्रवार को हवन-पूजन और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर विश्व कल्याण एवं सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से गुंजायमान रहा।