फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: हस्तिनापुर में गंगा का कटान तेज, तटबंध बचाने के लिए सिंचाई विभाग ने शुरू किया बचाव कार्य

हस्तिनापुर में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ ही खादर क्षेत्र में कटान तेज हो गया है। नदी के तेज बहाव से कई स्थानों पर तटवर्ती भूमि का कटान होने लगा है, जिससे आसपास के ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। कटान की सूचना मिलने पर सिंचाई विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू करा दिया। विभाग की ओर से कटान प्रभावित स्थानों पर मिट्टी डलवाकर तट को मजबूत करने का कार्य कराया जा रहा है, ताकि नदी के बहाव से होने वाले नुकसान को रोका जा सके। अधिकारियों का कहना है कि गंगा के जलस्तर और कटान की लगातार निगरानी की जा रही है। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त सुरक्षा उपाय भी किए जाएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें