फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: हस्तिनापुर में गजरोली क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ, नंगली ने कुन्हेड़ा को चार विकेट से हराया

मेरठ हस्तिनापुर क्षेत्र के ग्राम गजरोली में रविवार को क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में बाबूराम चौहान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में कुन्हेड़ा की टीम ने 12 ओवर में 103 रन बनाए। जवाब में नंगली की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए चार विकेट से जीत दर्ज की। नंगली के बल्लेबाज प्रमोद कुमार ने 54 रन की शानदार पारी खेलकर टीम की जीत में अहम योगदान दिया और उन्हें ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र की 12 टीमें भाग ले रही हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें