फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: किसान बैठक में किसानों ने उठाई समस्याएं, जिलाधिकारी ने दिया आश्वासन, अधिकारियों को दिये निर्देश

मेरठ। विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी डा0 वी0के0 सिंह की अध्यक्षता में किसान दिवस बैठक की गई। किसान दिवस में किसानों को पिछले महीने में आई कुल 36 शिकायतों की परिपालन आख्या पढ़कर सुनाई गई। किसानों द्वारा बिजली विभाग, लोक निर्माण विभाग और गन्ना विभाग से संबंधित शिकायतें की गई। किसान दिवस में कुल 26 शिकायत प्राप्त हुई जिनको जिलाधिकारी के माध्यम से सभी संबंधित विभागों को भेजा गया। किसान दिवस में किनौनी शुगर मिल द्वारा गन्ना का पेमेंट न करने से संबंधित शिकायत किसानों द्वारा की गई जिस पर जिलाधिकारी द्वारा मिल चलने से पूर्व शत-प्रतिशत भुगतान कराने हेतु जिला गन्ना अधिकारी को निर्देशित किया गया। इस दौरान सीडीओ नूपुर गोयल, पीडीडीआरडीए सुनील कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार, अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड, लो0नि0वि0 सतेन्द्र सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी और किसान उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें