फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: किसान बुग्गी पर पेड़ गिरने से किसान की मौत, पेड़ काटने वाले हुए फरार

प्रत्युष शर्मा Updated Mon, 22 Dec 2025 11:57 PM IST

मेरठ। हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के गांव पलडा में एक किसान की बुग्गी पर पेड़ गिरने से मौके पर ही किसान की मौत हो गई वहीं पेड़ काटने वाले मौके से फरार हो गए। रविवार की सुबह को क्षेत्र के गांव पलड़ा निवासी 60 वर्षीय ऋषिपाल पुत्र बोदल अपने खेत से कम कर वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही वह रास्ते में पहुंचे तो वहां पर कुछ लोग एक किसान के खेत में सड़क किनारे खड़े लिप्टिस के पेड़ काट रहे थे। पेड़ काटते समय और बड़ा लिप्टिस का पेड़ सड़क पर जा रही किसान ऋषिपाल की बुग्गी पर जा गिरा। पेड़ की चपेट में आने से किसान की मौके पर ही मौत हो गई। मामले की सूचना पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे जहां पर पेड़ काटने वाले लोग मौके से फरार हो गए। जिसकी सूचना थाना पुलिस को दी गई थाना पुलिस की मदद से ऋषिपाल को सीएचसी लाया गया जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है थाना प्रभारी शशांक द्विवेदी का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें