मेरठ। शुक्रवार को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के नेताजी सुभाष चन्द्र बोस प्रेक्षागृह में कांवड डयूटी में लगे अधिकारियो, जोनल और सैक्टर मजिस्ट्रेट, पुलिस अधिकारियो के साथ जिलाधिकारी डॉ0 वी.के. सिंह और एसएसपी डॉ0 विपिन ताडा ने बैठक की, जिसमें जिलाधिकारी द्वारा कांवड यात्रा डयूटी में लगे अधिकारियो के कार्य, दायित्व के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।