मेरठ। 25 अक्टूबर को सेंट्रल मार्केट में प्रशासन का बुल्डोजर चलेगा और 661/6 कॉम्प्लेक्स के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई होगी। इससे पहले सेंट्रल मार्केट में आवास विकास परिषद की ओर से मुनादी कराई गई। पूरे मार्केट में ई-रिक्शा पर लाउडस्पीकर लगाकर एनाउंसमेंट कराया गया कि 25 अक्टूबर को ध्वस्तीकरण होगा। लेकिन उससे पहले ही व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर दी। दुकानों के अंदर से सामान भी नहीं निकाला। बातचीत में व्यापारी नेता किशोर वाधवा ने कहा कि जब करोड़ों का नुकसान होने जा रहा है, तो दुकान में रखे लाखों के सामान का क्या ही करेंगे।